फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आधे शहर में दो घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, 35 हजार उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में रविवार को मुख्य लाइन में अचानक बड़ा तकनीकी फॉल्ट आने के कारण आधे शहर की विद्युत आपूर्ति करीब दो घंटे तक पूरी तरह ठप रही। अचानक बिजली गुल होने से लगभग 35 हजार उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई इलाकों में जलापूर्ति भी आंशिक रूप से प्रभावित रही जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन

33 केवीए विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड शहर और ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति दोपहर सवा दो बजे ठप हो गई। इससे उपकेंद्रों से जुड़े आलू थोक, बाबा मंदिर, चौहान थोक, सरायथोक पश्चिमी, सांडी चुंगी, कृष्ण नगरिया, राम नगरिया, लक्ष्मीपुरवा आदि मोहल्लों के 35 हजार उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हुए। करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।
वहीं रविवार सुबह विद्युत उपकेंद्र महोलिया शिवपार, आशानगर, चरौली की आपूर्ति सुबह सात बजे बंद हो गई। इससे तीनों उपकेंद्र के करीब 12 हजार उपभोक्ता सुबह पेयजल के लिए परेशान हुए। करीब एक घंटे के बाद मुख्य लाइन शुरू हुई। वहीं आरटीओ उपकेंद्र से जुड़े खदरा फीडर की आपूर्ति दोपहर दो बजे बंद हो गई जो करीब एक घंटे बाद शुरू हुई।
विज्ञापन

वहीं 33 केवीए मन्नापुरवा से जुड़े मन्नापुरवा, एफसीआई के सामने, बिरहाना की आपूर्ति मार्ग के चौड़ीकरण के कारण आपूर्ति दोपहर को तीन घंटे तक बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्य लाइन पर काम होने के कारण आपूर्ति बंद हुई थी। उसे शुरू करा दिया गया है। कुछ तकनीकी समस्याएं थीं उनका भी निदान करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें