फोटो-14- बावन क्षेत्र के असलापुर गांव में जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर। स्रोत ग्रामीण
फोटो-15- बावन के गांव नागामऊ में बिजली पोल पर गिरा पेड़। स्रोत ग्रामीण
फोटो-16- बावन के मानपुर लोनार तिलमाई खेड़ा फीडर पर जमीन में गिरने से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर। संवाद
ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल बदलने के कारण शुक्रवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति पर पड़ा असर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हरदोई। आंधी-पानी का सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति पर पड़ा। ट्रांसफार्मर व बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने से बृहस्पतिवार की पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शुक्रवार को भी पूरे दिन आपूर्ति प्रभावित रही। कई क्षेत्रों में शुक्रवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
बावन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में 33 केवी और 11 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से 37 गांवों की आपूर्ति प्रभावित हुई। पूरी रात पेट्रोलिंग कार्य के बाद टहनियों को हटाने व पोल बदलने के बाद 14 घंटा बाद शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बावन टाउन फीडर की आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे बावन,मढ़िया,निजामपुर,सराय, बुलारपुर,भुवनपुरवा,गांधी आदि गांवों में बिजली पहुंच गई। मानपुर फीडर से जुड़े बबनापुर, बरेला,तेरियां,कमालपुर,सकरा, रामापुर,रहोलिया,भदेऊना आदि की आपूर्ति बाधित रही। जगदीशपुर,साबिरपुर,दुधिया, भुड़िया आदि गांवों की आपूर्ति शुक्रवार की सुबह 10 बजे बहाल हो सकी। जेई महेंद्र पालीवाल ने बताया कि तिलमई खेड़ा,साबिरपुर,और जगदीशपुर गांवों में आंधी तूफान से गिरकर क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मर बदलवाए गए हैं। आपूर्ति बहाल की जा रही है।
पाली उपकेंद्र से 100 से अधिक गांवों में पांच फीडरों में जरिए बिजली होती है। करीब 21 हजार उपभोक्ता हैं। आंधी-पानी से 33 हजार लाइन में फाल्ट आ गया। बृहस्पतिवार की रात करीब पौने 12 बजे नगर की आपूर्ति बहाल की गईजबकि सुबह क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई सुखपाल सिंह ने बताया आंधी-पानी के कारण फाल्ट हो गई थी। सभी फीडर चालू करा दिए गए हैं। बिलग्राम में बृहस्पतिवार देर शाम सात बजे नगर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी जो रात 2 बजे के बहाल हो सकी ।
बेनीगंज उपकेंद्र से बेनीगंज व मलेहरा से जुड़े क्षेत्र में आंधी से कई जगह लाइन टूट गई जिसे सही कराया जा रहा है। क्षेत्र की आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। फॉल्ट सही होने के बाद शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति चालू हो सकी। हरियावां में 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद बहाल नहीं हो सकी। इससे 100 गांव के उपभोक्ता बिना बिजली के रह रहे हैं।
पिहानी में लोकल फाल्ट के कारण टाउन फीडरों की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। देहात फीडरों का भी यही हॉल है। कई जगह पोल उखड़ने व ट्रांसफार्मर में आई खराबी से पूरी रात बिजली आपूर्ति बंद रही। शाहाबाद के कारण नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। आठ घंटे बाद रात के तीन बजे घंटाघर फीडर की आपूर्ति शुरू सकी। अन्य चार फीडर की आपूर्ति 20 घंटा के बाद शुरू हो सकी। मोहल्ला गढ़ी, मलकापुर मार्ग पर बिजली के तारों पर यूकेलिप्टस पर पेड़ गिर जाने यहां बीस घंटा बीत जाने के बाद भी बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
इंसेट
जिम्मेदार बोले-जल्द बहाल होगी आपूर्ति
बिलग्राम के मल्लावां में ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा माधौगंज में ट्रांसफार्मर आंधी-पानी से क्षतिग्रस्त हो गया जिसे बदला जा रहा है। आंधी-पानी से हुए नुकसान का आकलन चल रहा है। आपूर्ति यथासंभव शुरू करा दी गई। जिन स्थानों पर अधिक नुकसान है वहां पर कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी सामान्य हो जाएगी।-राजीव भट्ट, अधीक्षण अभियंता