फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रांसफार्मर में खराबी से मन्नापुरवा में बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मन्नापुरवा क्षेत्र में मंगलवार को ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। अघोषित बिजली कटौती की वजह से लगभग 600 उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का दैनिक जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र मन्नापुरवा से जुड़े नानकगंज झाला के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे खराब हो गया। इसको सही करने में तीन घंटे का समय लग गया। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद ट्रांसफार्मर के सही होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप होने का सीधा असर क्षेत्र की जलापूर्ति पर भी पड़ा। पानी की टंकियां न भर पाने के कारण गृहिणियों को खाना बनाने व दैनिक कार्य निपटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
वहीं घरों में मौजूद छोटे बच्चों, बुजुर्गों और वर्क फ्रॉम होम कर रहे युवाओं को सबसे ज्यादा दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर का लोड अचानक बढ़ने से आंतरिक सर्किट में खराबी आ गई थी। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया था। ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें