फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग 402 मेगावाट पहुंची, रात मे झटका देने लगे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। बिजली की मांग 402 मेगावााट पहुंचने के कारण उपकरण भी जवाब देने लगे हैं। यही वजह है कि सूर्यास्त के बाद लोकल फॉल्ट की संख्या बढ़ी है। यह भी उल्लेखनीय है कि मई के अंतिम सप्ताह में बिजली की मांग 420 मेगावाट तक पहुंच गई थी। मौसम में बदलाव के कारण मांग घटी थी लेकिन अब मांग फिर से बढ़ रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद में बिजली की मांग 402 मेगावाट दर्ज की गई जो इस जून में सबसे अधिक है। बिजली की मांग बढ़ने के कारण उपकरण जवाब देने लगे। लोकल फॉल्ट के कारण शहर के सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला आलू थोक, चौहान थोक, सरायथोक पश्चिमी, आलू थोक उत्तरी की आपूर्ति 10 बजे के बाद बाधित हो गई। इसके बाद पूरी रात बिजली की आवाजाही जारी रही। वहीं शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र का सिनेमा रोड फीडर रात में दो बार बंद हुआ।
इसके अलावा शहर के काेयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़ा अस्पताल रोड फीडर और पुलिस लाइन फीडर दो घंटे बंद रहा। इसके अलावा आशानगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कैनाल रोड की आपूर्ति रात दो से तीन बजे तक बाधित रही। मन्नापुरवा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति सोमवार को पूरी रात पटरी से उतरी रही। उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्र में बिजली की आवाजाही जारी रही। इससे उपभोक्ता परेशान हुए। वह लगातार उपकेंद्र से संपर्क करते रहे मगर समस्या का स्थायी समाधान नहीं मिल सका।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड मो. सउद ने बताया कि मई के अंतिम सप्ताह में 420 मेगावाट तक मांग पहुंच गई थी जो इस सीजन में सबसे अधिक थी। इस माह सोमवार को सबसे अधिक 402 मेगावाट तक मांग पहुंची है। विगत वर्ष अधिकतम मांग 450 मेगावाट तक पहुंची थी। जिले के सभी परीक्षण खंड की क्षमता काफी अधिक है। इसलिए आपूर्ति में समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें