फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली गुल, जनरेटर चला नहीं, डायलिसिस हुई न सीटी स्कैन

Sat, 25 Jan 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज के पैथोलॉजी के बाहर लगी मरीजों की लाइन।   - फोटो : मेडिकल काॅलेज के पैथोलॉजी के बाहर लगी मरीजों की लाइन।
विज्ञापन
फोटो-01- मेडिकल काॅलेज के पैथोलॉजी के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज में बिजली आपूर्ति का हाल, पैथालॉजी में जांचें भी रहीं बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदाेई। मेडिकल कॉलेज परिसर में शुक्रवार को बिजली गुल हो जाने से कई सेवाएं लगभग 45 मिनट तक बाधित रहीं। डायलिसिस यूनिट, एक्सरे और सीटी स्कैन का काम तो बिल्कुल ठप रहा। डायलिसिस यूनिट को संचालित करने के लिए जनरेटर चलाने की कोशिश हुई, लेकिन जनरेटर स्टार्ट ही नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर सेवाएं चालू हुईं।

मेडिकल कॉलेज परिसर में आपूर्ति के लिए नए बिजली घर की स्थापना होनी है। इसका कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य पूरा होने में समय लगेगा। फिलहाल तो बिजली गुल होते ही पूरी व्यवस्था चौपट हो जाती है। शुक्रवार केा दिन में लगभग 10:45 बजे मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होते ही डायलिसिस यूनिट ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट को निर्बाध रूप से चलाने के लिए जनरेटर भी लगा है, लेकिन जब ऑपरेटर जनरेटर चलाने गया तो वह स्टार्ट ही नहीं हुआ। इसी तरह एक्सरे और सीटी स्कैन मशीन भी ठप हो गई। सीटी स्कैन मशीन का लोड लेने भर की क्षमता का जनरेटर ही अस्पताल परिसर में नहीं है। जो जनरेटर है उससे सीटी स्कैन मशीन चल नहीं पाती।
एक्सरे मशीन भी जनरेटर से नहीं चल पाई। यह सभी सेवाएं बंद होने के कारण मरीजों की लाइन लग गई। पैथालॉजी का कार्य भी बाधित हुआ। यहां के कंप्यूटर बंद हो गए, ताे मैनुअली होने वाले पंजीकरण भी रोक दिए गए। 11:30 बजे बिजली आने पर दोबारा जांचें शुरू हुईं।
विज्ञापन


वर्जन
मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं सुधारने की कवायद चल रही है। बिजली व्यवस्था में आ रही परेशानियां संज्ञान में हैं। इनका भी स्थायी निराकरण कराया जा रहा है।-डाॅ. जविन विष्णु गोगोई, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें