फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला डाकपाल का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाखा डाकपाल का शव शहर कोतवाली क्षेत्र में लाखन वाली गली के मकान में फंदे पर लटकता मिला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्रनगर निवासी आदर्श प्रजापति (24) मझिला थानाक्षेत्र अंतर्गत चठिया गांव में शाखा डाकपाल के पद पर तैनात थे। वह शहर कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र में लाखन वाली गली में किराये के मकान में रहते थे। शुक्रवार को पूरे दिन आदर्श अपने कमरे से नहीं निकले, तो मकान मालिक ने फोन मिलाया।
फोन रिसीव न होने पर मकान मालिक को कुछ शंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और आदर्श के परिजनों से फोन पर बात करने के बाद दरवाजा तोड़ दिया। अंदर गमछे के फंदे पर आदर्श का शव लटकता मिला। इसकी जानकारी आदर्श के परिजनों को दी गई, तो वह आधी रात के बाद हरदोई पहुंचे। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन




इनसेट
18 नवंबर को की थी शादी
आदर्श प्रजापति ने बीती 18 नवंबर को ही मध्यप्रदेश के दतिया जिले में रहने वाली युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। सूत्रों के मुताबिक, जिस युवती से शादी की है वह लखीमपुर खीरी जनपद में बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को विवेचना में शादी की बात पता चली है। परिजनों से जब इस बारे में बात की गई तो बताया कि पिछले कई साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। परिजन शादी के लिए तैयार भी थे, लेकिन आदर्श के परिजन उसकी बहन की शादी पहले करना चाहते थे। इसी के चलते शादी नहीं की थी। हालांकि पुलिस को दी गई लिखित जानकारी में इस बात का कोई उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें