फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर खाताधारक किसी भी एटीएम से निकाल सकेंगे रुपये

Fri, 10 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। डाक विभाग के एटीएम धारकों के लिए सिर्फ डाक विभाग के एटीएम पर निर्भर नहीं रहना होगा। डाक विभाग ने एटीएम धारकों के लिए सभी बैंकों के एटीएम से रुपये निकालने की व्यवस्था शुरू कर दी है। डाक विभाग के एटीएम कार्डधारक किसी भी बैंक के एटीएम से रुपये निकाल सकेंगे। इसी तरह किसी भी बैंक के एटीएम कार्डधारक डाकघर के एटीएम से रुपये निकाल सकेंगे।
विज्ञापन


न्यू सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर में 300 बचत खाताधारकों को एटीएम की सुविधा गई है। डाक विभाग के प्रधान डाकघर में ग्राहकों को एटीएम की सुविधा देने के लिए सात माह पहले एटीएम लगाया गया। डाक विभाग की ओर से लगाए गए एटीएम पर केवल डाक विभाग का एटीएम ही काम करता था।

यहां के एटीएम कार्डधारकों को विभागीय डाकघर के एटीएम के सहारे रहना पड़ता था। इसके चलते अधिकतर बचत खाताधारक एटीएम लेने से कतराते थे। अब डाक विभाग के सभी बैंकों से जुड़ने के बाद डाक विभाग व बैंकों के एटीएम एक दूसरे एटीएम पर काम करेंगे।
विज्ञापन


इससे डाक विभाग व बैंकों के एटीएम कार्डधारक एक दूसरे के एटीएम से रुपये निकाल सकेंगे। इससे दोनों एटीएम कार्डधारकों को इसका लाभ मिलेगा। डाक अधीक्षक नईमुद्दीन ने बताया कि डाक विभाग का एटीएम दूसरी बैंकों के एटीएम की तरह काम करेगा। इस एटीएम से दूसरी बैंकों के एटीएम से लोग रुपये निकाल सकेंगे। इसी तरह डाक विभाग के एटीएम कार्डधारक दूसरी बैंकों के एटीएम से रुपये निकाल पाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें