फोटो-6-कलक्ट्रेट में एडीएम संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते सवर्ण चेतना सभा के पदाधिकारी व कार्यक
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग को लेकर अल्पसंख्यक सवर्ण चेतना सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
सभा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान शानू ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाना चाहता हूं कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसका बहुत बड़ा कारण बढ़ती जनसंख्या भी है। इसलिए सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए।
जनसंख्या नियंत्रण पर राष्ट्र्व्यापी चर्चा होनी चाहिए। कहा कि यदि देश को आगे बढ़ाना है तो इसके लिए ठोस कदम भी उठाने चाहिए। यहां योगेश सिंह, मो. आफाक, रामजी, अयूब आदि मौजूद रहे।