फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप खराब, पेयजल संकट गहराया

Sun, 12 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
water - फोटो : logo
विज्ञापन
बिलग्राम। क्षेत्र के गांवों के ज्यादातर हैंडपंप जवाब दे गए हैं। इन हैंडपंपों को रीबारे कराने के लिए न ही अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि, जनता पानी के लिए परेशान है। बिलग्राम क्षेत्र के तीन गांवों के अधिकतर हैंडपंप खराब होने से लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हैबतपुर, तकिया बरगावां, जरौलीशेरपुर, अख्तयारपुर गांव में कई हैंडपंप बंद पड़े हैं। इसके अलावा कटरी बिलुही ग्राम सभा में भी हैंडपंप खराब होने से लोग पानी के लिए परेशान हैं। जरौलीशेरपुर के प्रधान अजीज खां, हैबतपुर के प्रधान सुशील कुमार, अख्तयारपुर पन्योडी के प्रधान बाबूराम यादव तथा बरगावां तकिया के प्रधान राकेश यादव तथा कटरी बिलूही के प्रधान श्रीपाल ने बताया कि छोटी मोटी मरम्मत तो ग्राम प्रधान करा देते हैं पर रिबोर जल निगम से ही हो सकता है।

जल निगम के जेई केवल मासिक मीटिंग में ही ब्लॉक आते हैं। बीडीओ रवीश चंद्र यादव ने बताया कि सर्वेक्षण कराकर रिबोर लायक हैंडपंपों की सूची जल निगम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें