फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीला महुआ में तालाब खोदाई : कागजों पर दिखाया मजदूरों से काम, मौके पर चलाई जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डीएम और सीडीओ की सख्ती के बाद भी पंचायत प्रतिनिधि और कर्मचारी खेल करने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

टोडरपुर विकास खंड के पीला महुआ गांव में तालाब खोदाई के नाम पर मजदूरों के मस्टर रोल फीड कर दिए गए। मौके पर मजदूर काम करने गए ही नहीं और जेसीबी से तालाब की खोदाई करा दी गई। प्राथमिक जांच में खेल पकड़ में आ गया। अब कराए गए कार्य को श्रमदान घोषित कर फीड किए गए मस्टर रोल को शून्य करने की संस्तुति की गई है।
टोडरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत पीला महुआ में लगभग पांच लाख रुपये से तालाब की खोदाई होनी थी। तालाब की खोदाई के लिए मजदूरी के मस्टर रोल फीड किए गए थे। तालाब के दो तरफ बंधा बनाने के लिए मजदूरों से काम कराया गया। इस पर एक एक लाख, 64 हजार, 304 रुपये खर्च किए गए। इसके बाद 14 जून से 27 जून तक कार्य कराने के लिए मस्टर रोल फीड किए गए। मस्टर रोल के मुताबिक लगभग 2.80 लाख रुपये का भुगतान काम के बाद श्रमिकों को किया जाना था।
विज्ञापन

इसी बीच शाहाबाद में तैनात राजस्व विभाग के अधिकारियों को गोपनीय सूचना मिली कि यहां तालाब पर बंधा बनाने का कार्य जेसीबी मशीन से किया जा रहा है। इसकी जानकारी मनरेगा उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह को भी दी गई। साथ ही तत्काल जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। इसी क्रम में जिला मुख्यालय से एक टीम शुक्रवार को मौके पर भेजी गई। जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि दो तरफ से बंधे बनाने का कार्य मजदूरों से कराया गया, लेकिन दो तरफ से यह कार्य जेसीबी से ही कराया जा रहा था। मनरेगा के तहत होने वाले कार्याें में जेसीबी का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। ऐसे में मस्टर रोल शून्य करने और कार्य को श्रमदान घोषित करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन



पीला महुआ में तालाब का बंधा बनाने का काम जेसीबी से कराए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों को मिली थी। उनके निर्देश पर जांच कराई गई। 2.80 लाख रुपये के मस्टर रोल शून्य करने की संस्तुति की गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों काे भेज दी गई है। -रवि प्रकाश सिंह, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें