फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पॉलीटेक्निक छात्र की कार से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा को बचाने में अनियंत्रित हुई कार से सड़क किनारे खड़ा पॉलीटेक्निक का छात्र कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डिवाइडर से कार टकरा जाने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला दिलावरपुर निवासी विवेक (20) हरदोई पॉलीटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार की सुबह पॉलीटेक्निक जाने के लिए शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिलन ढाबा के सामने वाहन के इंतजार में खड़ा था।
इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज निवासी दिनेश अग्रवाल अपनी पत्नी पूनम अग्रवाल, पुत्र त्रेयम और पुत्री सौम्या के साथ कार से शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे। अचानक ई-रिक्शा सड़क पर आ गया।
विज्ञापन

बचाने के प्रयास में दिनेश ने कार मोड़ी तो सड़क किनारे खड़े विवेक की कार से कुचलकर मौत हो गई। विवेक अपने दो भाइयों में छोटा था।
घटना की जानकारी पर पिता राकेश मौके पर पहुंचे। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें