फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले तीन चुनावों में सत्ताधारी दल को मिली सिर्फ एक सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में मतदाताओं का मिजाज पिछले तीन चुनावों में बदलाव का रहा है। इन चुनावों में जनता ने सत्ताधारी दल को नकारते हुए जनादेश दिया है। सत्ताधारी दल को सिर्फ एक सीट ही प्राप्त हुई है। अन्य सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर इस चुनाव में अभी तक जनता जनता के बीच कोई खास हलचल दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन

2007 में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता धारी दल सपा को जिले में सिर्फ हरदोई सीट पर ही जीत हासिल हुई थी। शेष सभी सीटों पर बहुजन समाज पार्टी जीती थी। विधानसभा चुनाव 2012 में सत्ताधारी दल बहुजन समाज पार्टी को जिले में सिर्फ एक सीट सवायजपुर में जीत हासिल हुई थी।
शेष सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपना परचम लहराया था। इसी तरह विधान सभा चुनाव 2017 में भी जिले के मतदाताओं ने सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी को मात्र एक सीट हरदोई सदर पर ही जीत दिलाई थी। शेष सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने विजय पताका फहराई थी।
विज्ञापन

हरदोई । विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी रण तैयार हो चुका है। जिले में चौथे चरण के लिए होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है और उसके बाद चुनावी रण में उतरने वाले विभिन्न दलों के महारथी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार में पूरी तरह से जुट जाएंगे । भारतीय जनता पार्टी ने जिले की सभी सीटों से अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
जबकि समाजवादी पार्टी और बसपा ने कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों की अभी घोषणा नहीं की है। कांग्रेस सहित अन्य दलों के भी सभी सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जल्द ही आने की उम्मीद है। सियासी पंडित भी इस बात पर गुणा भाग लगा रहे हैं कि इस बार चुनावों में जिले के मतदाताओं का रुझान क्या रहेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें