फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सियासी समीकरण धड़ाम... नरेश-नितिन के ही रहेंगे प्रेम और उनके परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बदलते मौसम के बीच जिले की सियासी परिस्थिति में भी बड़ा बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

हरियावां के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह ने सभी कयासों को धता बताते हुए दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल में आस्था व्यक्त की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रेम सिंह ने कहा कि वह और उनका परिवार नरेश अग्रवाल व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के साथ था और रहेगा। साथ ही कहा कि भविष्य में वह या उनका परिवार ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसको लेकर जो भी निर्णय नरेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल करेंगे वही मान्य होगा।
सदर और गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में आने वाले हरियावां विकास खंड की राजनीति पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में थी। हरियावां में ब्लॉक प्रमुख का पद प्रेम सिंह या उनके करीबियों के पास ही वर्ष 2000 से है। बीते पंचायत चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए पद आरक्षित होने पर प्रेम सिंह ने अपने करीबी राम दयाल को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित करा लिया था। प्रेम सिंह की गिनती जिले के दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल के विश्वासपात्र लोगों में होती रही है। पिछले कुछ समय से प्रेम सिंह के गंभीर रूप से अस्वस्थ होेने पर उनके बेटे शशांक सिंह ने काम देखना शुरू किया था।
विज्ञापन

इसी दौरान शशांक सिंह की नजदीकियां नरेश अग्रवाल के विरोधी खेमे से हो गई थीं। इस पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने उनके समकक्ष अपना मजबूत कार्यकर्ता तैयार कर दिया था। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में यही मामला चर्चा में था। इसी बीच प्रेम सिंह ने पुराने संबंधों का हवाला देते हुए अपने बेटे शशांक और भाई मुनेंद्र सिंह के साथ लखनऊ में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल और उनके पुत्र आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से मुलाकात की। अपना पक्ष रखते हुए हमेशा की तरह उनके संरक्षण और मार्ग दर्शन में ही कार्य करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नरेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए प्रेम सिंह का सम्मान बरकरार रखने का भरोसा दिया। इस सबके बीच बुधवार को प्रेम सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार हमेशा नरेश अग्रवाल और आबकारी मंत्री के सानिध्य में राजनीति करते रहे हैं। पिछले ढाई दशक से भरोसा जताते हुए हरियावां ब्लॉक की कमान भी सौंपते रहे। दावा किया कि उन्हें नरेश अग्रवाल के परिवार से अलग दर्शाने की सुनियोजित साजिश पिछले कुछ समय से हो रही है। कहा कि उनके राजनीतिक भविष्य का निर्णय नरेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें