फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वालों तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में हुई टप्पेबाजी की घटनाओं में पुलिस खुलासे के बेहद करीब पहुंच गई है। अगले एक दो दिन में ही पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान मिले अहम सुरागों से पुलिस घटना में शामिल लोगों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

पाली कस्बे में पिछले सप्ताह टप्पेबाजी की दो घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। तीन संदिग्ध युवक नजर आए थे। दोनों घटनास्थलों पर पीड़ितों ने भी इनकी तस्दीक की थी। इनमें से एक की बाइक का पंजीकरण नंबर पुलिस को मिल गया। मध्यप्रदेश में पंजीकृत बाइक की हकीकत जानने के लिए पुलिस ने वहां संपर्क किया और इसके बाद पुलिस गुनहगारों तक पहुंच गई। अब पुलिस को सिर्फ गिरफ्तारी ही करनी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

25 जुलाई को पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी राम औतार कस्बे में स्टेट बैंक आए थे। बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर झोले में रखे थे। झोला साइकिल में टांगकर जाते समय पंतवारी देवी मंदिर के पास रुके थे। इसी दौरान साइकिल से उनका रुपयों भरा झोला गायब हो गया था।
विज्ञापन


26 जुलाई को रणधीरपुर निवासी राजन जनसेवा केंद्र से 10 हजार रुपये निकालकर मोबाइल खरीदने पाली कस्बे में मारूफ की दुकान पर आया था। इस दौरान उसकी जेब से छह हजार रुपये टप्पेबाजों ने उड़ा दिए थे। घटना की शिकायत राजन ने पाली थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें