फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पांच दिन में पुलिस नहीं खोज पाई युवक, फर्रूखाबाद में रामगंगा में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाने की पुलिस 24 फरवरी से लापता युवक को नहीं खोज पाई। अब युवक का शव फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में उतराता मिला है। पोस्टमार्टम में डूबकर मौत होने की बात सामने आई है, लेकिन पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। इस आरोप के पीछे वजह यह है कि 24 फरवरी की शाम ही उनसे मोबाइल पर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के आंझी निवासी अशोक कुमार सिंह ने 25 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनका पुत्र अभय प्रताप सिंह (18) बिना कुछ बताए 24 फरवरी को घर से चला गया था। इसके बाद से अभय का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली। अशोक का दावा है कि 24 फरवरी की शाम लगभग पांच बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अभय का अपहरण कर लेने का दावा करते हुए 25 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। इसके बाद अशोक ने फिर से उसी नंबर पर कई बार कॉल की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। अशोक का दावा है कि फिरौती न मिलने पर अभय की हत्या करने की धमकी भी दी गई थी। फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा में शनिवार को युवक का शव उतराता मिला। रविवार काे अशोक ने राजेपुर पहुंचकर शव की पहचान की। शव अभय प्रताप का था। राजेपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में डूबने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। उधर दूसरी ओर अशोक सिंह का आरोप है कि अभय की हत्या की गई है। इस सबके बीच अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मामले की जांच भी चल रही थी, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिला था।

इनसेट
तो अभय के फोन से ही मांगी गई थी फिरौती
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि फिरौती मांगे जाने की जानकारी पर पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई थी। इसमें पता चला था कि जिस नंबर से अशोक से फिरौती मांगी गई है, वह नंबर अभय का ही है। इतना ही नहीं अभय की आखिरी लाेकेशन सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में फर्रुखाबाद की सीमा पर मिली थी। परिजनों का कहना है कि अभय फर्रुखाबाद या सवायजपुर क्यों और कैसे गया इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें