जाम से निजात दिलाने को पुलिस प्रशासन ने सोमवार को
सड़क और फुटपाथ को खाली कराने का अभियान शुरू किया। पहले दिन सिनेमा रोड से
लखनऊ चुंगी तक अतिक्रमण हटाया गया।
चेतावनी दी की कि फुटपाथ और
सड़क पर दोबारा अतिक्रमण मिला तो दुकानदार पर जुर्माना तो लगेगा ही क्षेत्र
के चौकी प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
शहर में आए दिन
लग रहे जाम और बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार से
शहर की सड़काें और फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू
किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे के नेतृत्व में
पुलिस और पीएसी के जवानों ने सिनेमा रोड से अतिक्रमण हटाने को अभियान शुरू
किया। सिनेमा चौराहे पर हनुमान मंदिर के पास सड़क तक फल के ठेले लगाने
वालों को हटाया गया। इसके बाद लखनऊ रोड पर दोनों ओर फु टपाथ खाली कराए गए।
इस
दौरान दुकानदारों को एएसपी ने चेतावनी दी गई अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया
तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने
की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक चले अभियान
में लखनऊ रोड को साफ किया गया।
इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी
शंकर सिंह, देहात कोतवाली प्रभारी परशुराम सिंह, एलआईयू प्रभारी हारुन
रशीद, एसआई विनय मिश्र, पवन तिवारी, दिलीप सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
शहर
को जाम से निजात दिलाने को पुलिस प्रशासन ने सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक
शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।
लखनऊ रोड
से आने वाले भारी वाहनों को बघौली चौराहे पर, सीतापुर की ओर से आने वाले
वाहनों को प्रताप नगर चौराहा, शाहजहांपुर की ओर से आने वाले वाहन बेहटा
गोकुल थाने के पास, पिहानी की ओर से आने वाले वाहन हरियावां चीनी मिल के
पास, लोनार की ओर से आने वाले वाहन बावन चौकी के पास और बिलग्राम की ओर से
आने वाले वाहनों को सुरसा तिराहे पर ही रोक लिया जाएगा। दिन में उनका रूट
बदला रहेगा।