संडीला। कोतवाली क्षेत्र में स्थित ग्राम तकिया में चुनावी रंजिश के चलते दो प्रधान समर्थकों में जमकर लाठी चली जिसमें चार की लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 24 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
आरोप है कि ग्राम सभा तकिया में प्रधान प्रत्याशी आरिफ के समर्थक सुलेमान प्रधान प्रत्याशी खुशीराम के पिता शिवपाल को गालियां दे रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो सुलेमान ने उस पर हमला कर दिया जिसे देखकर खुशीराम के समर्थक ों ने भी बीच बचाव किया।
देखते देखते बात बढ़ गई और दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और पत्थर चलने लगे जिससे भगदड़ मच गई। इस घटना में एक पक्ष से शिवपाल,जयराम व दूसरे पक्ष से सुलेमान आदि घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल डीपी सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षो की ओर से लाल मोहम्मद,हामिद, छोटक्के, जयराम, देशराज, विमलेश ,छोटू समेत करीब 24 लोगों को हिरासत में ले लेकर कोतवाली भेज दिया।
उधर,प्रत्याशी आरिफ ने आरोप लगाया है कि खुशीलाल के लोग सुलेमान को मार पीट रहे थे जब वो लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो उन लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया जिसके जवाव में उनके समर्थकों ने भी उन पर पथराव किया। घायलों का सीएचसी पर उपचार कराक र घर भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।