फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलग्राम, मल्लावां, पिहानी में अब थ्रीजी

Sat, 12 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कस्बों में बहुप्रतीक्षित बीएसएनएल की थ्रीजी सेवाओं का आगाज हो गया है। जहां बिलग्राम, मल्लावां तथा पिहानी में सेवाएं शुरू हो गई वहीं संडीला, शाहाबाद, सांडी, सवायजपुर के लिए नए थ्रीजी बीटीएस आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जबकि बिलग्राम चुंगी, बावनचुंगी और लखनऊ रोड स्थित साइटों पर इन्हें चालू कर दिया गया है। शहर में अभी चार और बीटीएस लगाने की तैयारी है जिसमें आजाद नगर, बैटगंज- आलूथोेक, कोयलबाग कालोनी- सिविल लाइंस तथा मंगलीपुरवा शामिल है।

टीडीएम संजय केसरवानी ने बताया यह सही है कि वर्ष 2009 में शहर में थ्रीजीएस शुरू होने के बाद से पिछले लंबे समय से कस्बों में थ्रीजी सेवाओं की मांग हो रही थी जिसको लेकर साइटों का प्लान किया गया था।  जिले को मिल रहे थ्रीजी बीटीएस लगाने एवं सेवाएं शुरू करने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


 इस माह के अंत तक शहर के चार स्थानों पर और कुछ कस्बों में थ्रीजी बीटीएस लगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाईफाई हाटस्पाट के जरिये शहर के 3 किमी परिधि में हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं देने के लिए भी 15 साइटों का चयन कर उपकरणों की मांग की जा चुकी है।

यूपी में अभी बनारस में इसको लेकर काम चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही लखनऊ सहित आसपास के जिलों में भी हाटस्पाट उपकरण मिलने के बाद सेवाएं शुरू हाेंगी जिसको लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें