फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र के प्रति समर्पण का लिया गया संकल्प: आलोक

विज्ञापन
महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रच - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बड़ा चौराहा स्थित आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के सभागार में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने महर्षि व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला, जिसमें राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलेज सभागार में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर वृहद वैदिक यज्ञ कराया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक उन्नाव विभाग आलोक व विशिष्ट अतिथि नगर प्रचारक वैभव ने संयुक्त रूप से महर्षि के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. वंशीधर शुक्ल ने महर्षि दयानंद के जीवन व उनके धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक कृतित्व के बारे में बताया। प्रबंधक राजीव रंजन मिश्र ने आर्य संस्कृति के युग पुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की स्मृति में अयोध्यापुरी के निर्माणाधीन भव्य धार्मिक प्रतिष्ठान की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय धर्म संस्कृति के रक्षार्थ एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से मुख्य अतिथि को सौंपी।
विज्ञापन

विद्यालय की 1500 छात्राओं ने भी 10 रुपये का कूपन लेकर समर्पण किया। संघ के विभाग प्रचारक आलोक ने प्राप्त सहयोग राशि के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन प्रवक्ता सुदामा देवी ने किया। इस मौके पर हनुमान मिश्र, रुद्रदत्त दीक्षित, प्रदीप शुक्ल, अनुराग द्विवेदी मौजूद रहे।

आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज की मौजूद छात्राएं। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें