फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आरक्षण दें, वर्ना दिल्ली करेंगे जाम’

Fri, 17 Jul 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मछुआ समुदाय की जातियों एवं उपजातियों को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने की मुहिम में जुटे भारतीय मछुआ महासंघ ने अब अपनी मांग को लेकर तेवर कड़क कर दिए हैं। एक लाख समाज के लोगों के साथ दिल्ली में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रदर्शन को सफल बनाने को जिलों में मछुआ समाज के लोगों को एकजुट करने निकले प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं महासंघ के मुखिया शंखलाल मांझी प्रदेश मत्स्य निगम के चेयरमैन डा. राजपाल कश्यप ने गुरुवार को हरदोई में पार्टी कार्यालय पर बैठक कर आंदोलन को धार दी।

स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने सपा मुखिया मुलायम सिंह को समाज का मसीहा बताते हुए कहा कि सपा सरकार ने मछुआ समाज के लोगों के हक और सम्मान के लिए हर स्तर पर कार्य किया है, पर केंद्र की सरकारें मछुआ समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा न देकर उनके हितों का गला रेत रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश से 73 सांसद पाकर केंद्र की सत्ता में आई भाजपा प्रदेश के 2 करोड़ मछुआ समुदाय के लोगों का हक मिलने नहीं दे रही है। कहा कि इसके खिलाफ 29 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर हक के लिए आवाज बुलंद की जाएगी।

मत्स्य निगम के चेयरमैन डा. कश्यप ने कहा कि हम 1 लाख लोगों के साथ दिल्ली में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को चेतावनी देेंगे और इसके बाद भी हमें अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण का लाभ न दिया गया तो दिल्ली को जाम कर देंगे।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो संसद भी घेरेंगे और डेरा भी डालेंगे, पर समाज के लोगों का हक दिला के रहेंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, जितेंद्र वर्मा, अलकांर सिंह सहित मछुआ समुदाय से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

उधर, स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंख लाल मांझी ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारे पास जादू का चिराग तो नहीं जो एक दिन में सब सही हो जाए, मगर सपा ने वादों को पूरा कर विकास के सपने सच करने का प्रयास किया है।

कहा कि  मछुआ समाज के हकों के लिए आंदोलन करने पर केंद्र की सरकारों ने मजबूर कर दिया है। प्रदेश की सपा सरकार की संस्तुतियों का खारिज कर मछुआ समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डा. राजपाल कश्यप ने कहा कि सपा मुखिया ने मछुआ समाज के लोगों को मंत्री, विधायक, सांसद बनाकर समाज को सत्ता में भागीदारी दी। समाज के लोगों को सम्मान देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें