फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांख्यिकी प्रपत्र दुरुस्त कराने के निर्देश

Sun, 11 Jan 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांख्यिकी प्रपत्रों की खामियों की जांच कर उनको तत्काल दुरुस्त किया जाए। एक एक प्रपत्र का मिलान कर उसकी फीडिंग सही कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


यह बात बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने सांख्यिकी प्रपत्र में गड़बड़ी होने पर शनिवार को सभी वरिष्ठ सहायक समन्वयकों की बैठक में कही। उन्होंने सांख्यिकी प्रपत्र में नामांकन, शौचालय, हैंडपंप, रैंप में मिली गड़बड़ी पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि प्रपत्रों की गंभीरता से जांच न करने के कारण गड़बड़ी आ रही है। जो बहुत ही सोचनीय विषय है। एमआईएस डाटा पर ही पूरा बजट निर्भर है, इसलिए इस कार्य के प्रति गंभीरता से कार्य किया जाए और जो भी गड़बड़ी मिली है, उसको गंभीरता से जांच कर दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन


इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कंप्यूटर आपरेटर के साथ बैठ कर खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तत्काल डाटा दुरुस्त करा लिया जाए, ताकि समय से डाटा भेजा जा सके। इस मौके पर एमआईएस प्रभारी शैलेंद्र झा, लिपिक अवधेश सिंह, राधाकृष्ण वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें