फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लाल बहादुर शास्त्री व श्री वेणी माधव विद्यापीठ के खिलाड़ी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला स्तरीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें बालक वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री और बालिका वर्ग में श्री वेणी माधव विद्यापीठ ने प्रतियोगिता में विजय हासिल की।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल आकाश चंद्र अस्थाना, मणि स्मिता, सौरभ कुमार और प्रशांत मिश्रा के निर्देश में प्रतियोगिता हुईं। इनमें अंडर-17 आयु में 56 किग्रा भार वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री के प्रशांत प्रथम, चंदन द्वितीय व प्रवीण तृतीय रहे।
विज्ञापन

60 किग्रा भार वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के हिमांशु कुमार प्रथम, 92 किग्रा भार वर्ग कृष्णा प्रथम और 65 किग्रा भार वर्ग में देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज सांडी के मो. वाजिद प्रथम रहे। अंडर-19 आयु में 60 किग्रा भार वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री के विजय ने 102 किग्रा वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदिक विद्या मंदिर के सत्यवीर द्वितीय रहे। 65 किग्रा भार वर्ग में देव दरबार इंटर कॉलेज के अनुराग प्रथम और 71 किग्रा भार वर्ग में वैदिक विद्या मंदिर के उज्जवल प्रथम रहे।
विज्ञापन

बालक वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया विजेताओं को जीआईसी प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव रामदयाल, प्रभारी रजनीश पांडेय, मैना गुप्ता, अभिषेक अग्निहोत्री, डॉ. सुधा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें