फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संडीला रेलवे स्टेशन के ऊंचे होंगे प्लेटफार्म, होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला के यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ने और उतरने में होने वाली परेशानी जल्द ही दूर होने वाली है। प्लेटफार्म की ऊंचाई कम होने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलें होती हैं। आए दिन कोई न कोई गिर कर चोटिल भी हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए अब रेलवे ने कवायद शुरू कर दी है। स्टेशन के प्लेटफार्म को ऊंचा करने का प्रस्ताव तैयार कर मंडल कार्यालय को मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन




वर्तमान में संडीला स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई काफी कम है। इस वजह से ट्रेन के रुकने पर पायदान और प्लेटफार्म के बीच बड़ा फासला रह जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को होती है उन्हें ट्रेन में चढ़ने या उतरने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार यात्री जल्दबाजी में असंतुलित भी हो जाते हैं जिससे गंभीर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इन्हीं को देखते हुए अब प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाई जानी है।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही स्टेशन का रूप रंग भी बदला जाएगा। यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए नए शेड लगाए जाएंगे। प्लेटफार्म पर बेंचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पेयजल और लाइटिंग की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जैसे ही वित्तीय और तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होगी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें