फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रसोई एलपीजी सिलिंडर के लिए धूप-तपिश में भी दौड़ रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
फोटो 07: एक गैस एजेंसी पर लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। रसोई एलपीजी सिलिंडर की रिफिल पाने के लिए आम उपभोक्ता बैशाख की धूप-तपिश में गैस एजेंसी के कार्यालयों की दौड़-भाग के लिए मजबूर हैं। उपभोक्ता गैस एजेंसियों के कार्यालयों पर लाइन में लगने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं को सबसे अधिक दिक्कतें ऑनलाइन बुकिंग के दौरान बुकिंग को अस्वीकृत किए जाने से हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को संबंधित गैस एजेंसी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खाड़ी देशों में युद्ध के दौरान पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति और परिवहन की उपजी समस्या के बाद स्थिति अभी तक सामान्य नहीं हो सकी है। युद्ध विराम हो गया है लेकिन आपूर्ति और परिवहन की समस्या के साथ ही आम उपभोक्ताओं को रसोई एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी पाने के लिए दौड़-भाग करनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं को रसोई एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग, पर्ची, डिलीवरी और ई-केवाईसी के लिए एजेंसी कार्यालयों पर धूप और तपिश में लाइन में लगना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को सबसे अधिक समस्या तब आ रही है जब एजेंसी कार्यालयों पर सर्वर डाउन होने की जानकारी दे दी जाती है। इससे उपभोक्ताओं का समय अधिक लग जाता है।
-
डिलीवरी के लिए निकलने के मैसेज के कई-कई दिन बाद पहुंच रहे सिलिंडर
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग की समयसीमा में बढ़ोतरी के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी से सिलिंडर डिलीवरी की व्यवस्था कर दी है। ऐसे में उपभोक्ताओं की तरफ से ऑनलाइन सिलिंडर बुकिंग कराने के करीब 10 दिन के अंतराल पर गैस एजेंसी में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर डिलीवरी के लिए सिलिंडर निकलने का मैसेज आ रहा है। इसके बाद कई-कई दिनों के अंतराल पर सिलिंडर उपभोक्ता तक पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

-
ई-केवाईसी के फेर में फंसे उपभोक्ताओं का समय हो जाता खराब

रसोई एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग के समय बुकिंग रिजेक्ट श्रेणी में जाने पर उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी की सलाह दी जाती है। ऐसे में उपभोक्ता सिलिंडर की रिफिल भूलकर ई-केवाईसी की समस्या के समाधान में जुट जाते हैं। ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ता को गैस एजेंसी कार्यालयों की दौड़-भाग में कई दिन का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें