फोटो-07- सोल्जर बोर्ड चौराहा के पास खुदा पड़ा गड्ढा। संवाद
हरदोई। अव्वल वैसे भी शहर की सड़कें और फुटपाथ लोगों को दर्द दे रहे हैं, बचीखुची कसर नगरीय निकाय और जल निगम शहरी ने पूरी कर दी है। भूमिगत पाइपलाइन की जांच के नाम पर सड़कों के किनारे और प्रमुख चौराहों पर खोदे गए गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। गड्ढों के साथ ही निकला मलबा और जलभराव हादसों की भी आशंका को बल दे रहा है।
शहर में सिनेमा चौराहा से अमर जवान चौक होते हुए नुमाइश चौराहा और डीएम चौराहा तक भूमिगत पाइपलाइन जलापूर्ति के लिए डाली गई है। मुख्य पाइपलाइन होने के कारण इन दिनों इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। लीकेज की आशंका और अन्य तकनीकी दृष्टिकोण से कराए जाने वाले काम के कारण सिनेमा चौराहा, अमर जवान चौक और डीएम चौराहा सहित शहर में कई स्थानों पर गड्ढों को खोदा गया है।
खास बात यह है कि यह गड्ढा एकदम सड़क के किनारे हैं या फिर सड़क पर ही खोदे गए हैं। एक तो पहले से ही अमर जवान चौक से नुमाइश चौराहा और नुमाइश चौराहा डीएम चौराहा तक सड़क और फुटपाथ आवागमन में राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। वहीं इसी चौराहों के दोनों तरफ गड्ढा खोद दिए जाने से बड़े वाहनों के साथ ही छोटे वाहनों के आवागमन में दिक्कतें भी आ रही हैं। जलभराव और मलबा के कारण फिसलन भी हो गई है, इससे दो पहिया वाहनों के स्लिप होने और हादसों की आशंका है। अमर जवान चौक पर एक गड्ढा कई दिनों पहले खोदकर छोड़ दिया गया था, वहीं सड़क की दूसरी तरफ दूसरा गड्ढा भी खोद दिया है। वहीं सिनेमा चौराहा पर भी सड़क पर ही गड्ढा खोद गया है। लोगों ने जल्द ही मरम्मत और जांच-पड़ताल पूरी सड़क को दोबारा दुरुस्त कराने की मांग की है।
भूमिगत पाइपलाइन में जलापूर्ति को सुचारु बनाने और कुछ स्थानों पर लीकेज की आशंका पर काम कराया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा करा लिया जाएगा। इसी के बाद गड्ढों को बंद कराते हुए सड़क को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
-रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी
फोटो-07- सोल्जर बोर्ड चौराहा के पास खुदा पड़ा गड्ढा। संवाद
फोटो-07- सोल्जर बोर्ड चौराहा के पास खुदा पड़ा गड्ढा। संवाद