फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद, पति पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के कोइलरा गांव में सोमवार को पत्नी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पति पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति को जेल भेज दिया। वहीं गोली लगने से घायल विवाहिता काे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कोइलरा गांव में बीते सोमवार की रात एक पति ने अपनी पत्नी को तमंचे से गोली मार दी थी। इसमें विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मामले में सीतापुर जिले के नीमसार थाना क्षेत्र के भैरमपुर निवासी जयचंद्र यादव ने बिलग्राम कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी साधना की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व कोइलरा निवासी गंभीर यादव के साथ हुई थी।
शिकायती पत्र के अनुसार 21 सितंबर की सुबह गंभीर के पिता राजकुमार ने फोन कर बताया कि उनके बेटे ने साधना को जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली मार दी है। गोली लगने से वह घायल हो गई है। बेटी के घायल होने की सूचना मिलते ही जयचंद्र परिजन के साथ उसे देखने के लिए निकले। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि साधना को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि उनके दामाद गंभीर ने रात करीब ढाई बजे साधना को जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली मारी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को पूछताछ में घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हथियार बरामद कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें