फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोटे की दुकान पर 50 क्विंटल कम मिला अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। पूरनमऊ की राशन की दुकान पर नायब तहसीलदार की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की। दुकान पर टीम ने खाद्यान्न सामग्री की जांच की। जांच में करीब 50 क्विंटल अनाज कम मिला। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जितेंद्र पाठक ने बताया कि पूरनमऊ गांव के उचित दर विक्रेता रमेश चंद्र की दो माह से कम राशन वितरण करने की शिकायत बिलग्राम उपजिलाधिकारी एन राम को मिल रही थी। इस पर उपजिलाधिकारी ने जांच के लिए टीम गठित की थी। टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार मुकेश चौधरी ने किया। टीम में पूर्ति निरीक्षक पिंटू सिंह, उपनिरीक्षक आकाश शर्मा समेत उनको नमित किया था।
विज्ञापन

बताया कि एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को दुकान का निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद स्टॉक का मिलान किया गया तो दुकान पर करीब 50 क्विंटल गेंहू और चावल के साथ ही एक क्विंटल चीनी कम मिली। बताया कि मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी गई है। उचित दर विक्रेता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें