फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े तमंचे के बल पर एक लाख लूटे

Wed, 17 Feb 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अधेड़ से तमंचे के बल पर एक लाख 10 हजार रुपये लूट कर बदमाश फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम नाऊखेड़ा मजरा गढ़ी निवासी राम तीर्थ पुत्र किंदर मंगलवार को टड़ियावां कस्बे में संचालित सेंट्रल बैंक आफ इड़िया की लिलवल शाखा आए थे। वहां से 1.10 लाख रुपये निकाल कर दोपहर करीब 2:30 बजे रुपये झोले में रखकर साइकिल से वापस गांव जा रहे थे। गढ़ी गांव के निकट पुलिया पर पीछे से दो काली बाइक से आए दो युवकों में से एक ने उनके तमंचा लगा दिया और दूसरे ने एक हवाई फायर किया। इसके बाद उनके पास से झोला छीन कर फरार हो गए। घटना से रामतीर्थ घबरा गए। उसने बताया कि उसकी पुत्री की 29 फरवरी को शादी है। उसी के लिए केसीसी से उसने एक लाख 10 हजार रुपये निकाले थे। बैंक कैशियर अंकुर ने भी राम तीर्थ द्वारा बैंक से रुपये निकालने की पुष्टि की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें