फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से लगेगी पिहानी की बड़ी बाजार

विज्ञापन
फोटो-29- 29 अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। कोरोना संक्रमण काल के चलते सात माह से बंद चल रही कस्बे की बड़ी बाजार सोमवार से फिर से लगने लगेेगी। एसडीएम शाहाबाद अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने ईओ अहिबरन लाल को इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नागर में चपरतला रोड के किनारे स्थित मैदान पर लगने वाली बड़ी बाजार खासी प्रख्यात है। ग्रामीण क्षेत्र से लोग यहां आकर सब्जी, किराने का सामान, कपड़ा, मिट्टी के बर्तन व जूता चप्पल आदि की दुकानें लगाते हैं, बाजार लगभग सौ वर्ष पुरानी है। कोरोना संक्रमण के चलते 24 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था, इसके बाद से अन्य सारी गतिविधियों के साथ ही बाजार भी बंद हो गई। जून के बाद से एक-एक कर सभी गतिविधियां पुन: शुरू कर दी गईं, लेकिन बाजार लगाए जाने पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।
अगस्त में ‘अमर उजाला’ ने बाजार न लगने व इससे लोगों को परेशानी होने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर एसडीएम शाहाबाद अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने जल्द ही इस पर निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया था। व्यापारी संगठन पर भी बाजार खुलवाए जाने को लेकर निरंतर प्रयासरत थे। शनिवार को पालिका कार्यालय पहुंचे एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने इसका संज्ञान लेकर सप्ताह में पुन: दो दिन बाजार लगवाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईओ अहिबरनलाल को निर्देशित करते हुए कहा कि बाजार लगने के दौरान सरकार से जारी गाइड लाइन का पूरा अनुपालन किया जाए। किसान नेता राहुल मिश्र ने अधिकारियों से एक माह तक बाजार से वसूली न किए जाने की मांग की। कहा कि लंबे समय से बाजार बंद रहने के कारण लोग पहले ही आर्थिक तंगी से परेशान हैं। वसूली में छूट मिलने से उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें