फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर मौत के घाट उतारा

Sun, 22 Feb 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में घर से शौच को निकली बालिका से दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर एएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की बारह वर्षीय पुत्री शनिवार की शाम पांच बजे घर से शौच जाने के लिए निकली थी, मगर देर शाम तक वापस नहीं आई। इस पर परिजनोें ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उसका शव गांव के पूरब एक पब्लिक स्कूल के पास गेहूं के खेत में पड़ा मिला।

शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबा कर हत्या कर शव को फेंक दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार वह गांव के स्कूल में पढ़ती थी।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल परशुराम सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बड़े अफसरों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी राम लाल राय, महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर एएसपी समेत पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजा है। बालिका से दुष्कर्म होने की संभावना है। सही स्थित पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी। घटना के संबंध में आरोपी को तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें