टड़ियावां। हरदोई सीतापुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से पिकअप घुसा। घटना में पिकअप चला रहे किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप को कब्जे में लिया।
अतरौली निवासी सुनील वाजपेयी (45) खेती करते थे। वह अपना पिकअप भी चलाते थे। रविवार शाम वह पिकअप में धान लादकर हरदोई नवीन गल्ला मंडी गए थे। धान डालकर देर रात लगभग सवा 11 बजे इटौली तिराहे पर पहले से खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पिकअप पीछे से जा घुसी। घटना की जानकारी होते ही कुछ ही दूरी पर तैनात होमगार्ड मौके पर पहुंच गए।
पिकअप में फंसे सुनील वाजपेयी को निकलवाकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज हरदोई ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी बबली वाजपेयी और दो बेटे अभिषेक व पीयूष हैं। हादसे का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े। देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। मृतक के परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।