फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साले-बहनोई को पिकअप ने मारी टक्कर, बहनोई की मौत

Wed, 30 Apr 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-47- राम खिलावन। स्रोतः परिजन
विज्ञापन

फोटो-48- घायल शिवम। संवाद
फोटो-49- फरेंदा रोड पर जाम लगाए मृतक राम खिलावन के परिजन व अन्य। संवाद
संडीला-बेनीगंज मार्ग पर हाादसा, नाराज परिजनों ने लगाया जाम
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के संडीला-बेनीगंज मार्ग स्थित ग्राम फरेंदा रोड पर पिकअप चालक ने बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल बहनाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साले को मामूली चोंटें आई हैं।
थाना बेनीगंज के ग्राम मानपुर निवासी रामखिलावन (28) खेती करता था। वह थाना क्षेत्र के शेखवापुर अपनी ससुराल में चचेरे साले रामकुमार की शादी में आया था। बुधवार की दोपहर वह ग्राम मल्हेरा से पत्तल लेने बाइक से अपने चचेरे साले शिवम कुमार (18) के साथ जा रहा था। इस दौरान ग्राम फरेंदा रोड पर सामने से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे रामखिलवन सिर के बल सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोंटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवम को मामूली चोटें आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक के भाई जगदेव ने बताया कि मृतक की पत्नी रोशनी व एक डेढ़ साल का पुत्र है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें