फोटो-31-सरिता की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HARDOI
लोनार कोतवाली क्षेत्र में हरदोई सवायजपुर मार्ग पर ग्राम पुरौरी के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आलमगंज निवासी उर्मिला उर्फ सरिता कुशवाहा (55) पत्नी सकटेलाल की बहन शारदा सांडी थाना क्षेत्र के संतोषनपुरवा में रहती है। रविवार को सरिता बहन शारदा के बेटे पवन कुशवाहा (23) पुत्र दृगपाल के साथ बाइक से संतोषनपुरवा जा रही थी।
इसी दौरान हरदोई सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में ग्राम पुरौरी के निकट पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सरिता सिर के बल सड़क पर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना में बाइक चला रहा पवन भी घायल हो गया। पवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरिता के परिवार में दो विवाहित पुत्र सुधीर व सचिन और एक पुत्री है।