फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटी, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राजघाट पर गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सीतापुर मार्ग पर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार सीतापुर के नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिगरा निवासी बबलू (35) पुत्र चुन्नीलाल गांव के अन्य लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए रविवार को माघ पूर्णिमा पर राजघाट गए थे। शाम को वापस जाते समय हरदोई-सीतापुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में बंजरबाबा के निकट पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में पिकअप सवार सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के ग्राम डिगरा निवासी दयाराम (40) पुत्र रेवती, गोकुल (35) पुत्र श्रीराम, महेंद्र (40) पुत्र सेवाराम, अखिलेश (17) पुत्र मेवाराम, गंगाप्रसाद (45) पुत्र सुंदर, सेमू (20) पुत्र महेश, प्रेमलाल (25) पुत्र हरद्वारी और पिकअप चालक गोकरन (30) पुत्र राजा के साथ ही चालक बबलू घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें