फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी का भरोसा देकर तीन साल तक किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। शादी का भरोसा देकर लखनऊ के एक युवक ने क्षेत्र की एक युवती का तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। अब दहेज में लखनऊ में प्लाॅट और बाइक की मांग की और युवती से दूरी बना ली है। युवती की ओर से अतरौली थाना पुलिस ने युवक सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि लखनऊ के बक्सी का तालाब के थानाक्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी दीपू यादव का घर आना-जाना था। युवक शादी का झांसा देकर घुमाने के बहाने से बाहर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। यह सिलसिला तीन वर्षों तक चलता रहा। कहा है कि परिजनों ने जब युवक और उसके परिजनों से शादी के लिए कहा तो, युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। कुछ लोगों की मौजूदगी शादी के लिए लिखित समझौता भी हुआ। पीड़िता का आरोप है कि दीपू यादव और उसके पिता रामसिंह यादव, मां कलावती और शिवकुमार, अंकुल और कमलेंद्र आदि ने फोन पर गाली-गलौज की और धमकी दी।
विज्ञापन

दहेज में लखनऊ में एक प्लाॅट और बाइक की मांग की। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें