हरदोई। उप शिक्षा निदेशक ने महकमे के अधिकारियों को फोन बंद न रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि शासन स्तर से मांगी गई सूचनाओं के संकलन के लिए कभी भी कॉल करने की जरूरत पड़ सकती है। फोन बंद करने को अवमानना माना जाएगा।
महानिदेशक के निर्देश पर उप शिक्षा निदेशक विज्ञान राजेंद्र प्रताप ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। इसमें कहा कि अधिकांश खंड शिक्षा अधिकारियों समेत बीएसए भी शाम छह बजे के बाद फोन स्विच ऑफ कर देते हैं। अक्सर फोन सुबह ही खुलते हैं। शासन स्तर से कुछ सूचनाएं तत्काल मांगी जाती हैं। इससे सभी से संपर्क कर वार्ता करना बहुत जरूरी होता है।
महानिदेशक ने सभी बीईओ, जिला समन्वयकों व बीएसए को फोन ऑन रखने और उच्च अधिकारियों की ओर से फोन आने पर उसे रिसीव करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि निर्देशों से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व सक्षम अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।