विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर जिला अस्पताल में
कार्यक्रम आयोजित किया गया और फार्मेसिस्टों ने इस मौके पर अपने दायित्वों
को निभाने का संकल्प लिया।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को कार्यक्रम का
आयोजन किया। इस मौके पर डा. जेएन तिवारी ने कहा कि हम जिस जगह पर कार्य
करते रहे, वहां पर तन-मन-धन से मरीजों को अपनी सेवा दें। अपने से किसी को
निराश न होने दे। डा. वीके तिवारी ने कहा कि समस्त बंधु इस दिवस को हर वर्ष
बड़ी सजगता से स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाएं।
डा. सर्वेंद्र सिंह ने कहा कि
इस दिवस को मनाने की स्वीकृत वर्ष 13 में प्रांतीय व केंद्रीय कार्यकारिणी
द्वारा दी गई थी। कार्यक्रम में सीएमओ डा. वीके गुप्ता और सीएमएस डा. आरके
मिश्र ने पहुंच कर फार्मेसिस्टों को बधाई दी। इस मौके पर डा. सुधीर कुमार,
डा. अश्वनी कुमार, डा. केपी कनौजिया आदि ने विचार रखे।