फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
राहुल की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थानाक्षेत्र के गांव महगवां के मजरा रेहरियामऊ से लापता युवक का शव छह दिन बाद गुरुवार की सुबह गांव के निकट जंगल में जामुन के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मजरा रेहरियामऊ निवासी राहुल (18) पुत्र गोगे शनिवार को घर से बिना बताए चला गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह गांव के पास जंगल में चरवाहों को जामुन के पेड़ से राहुल का शव गमछे से फंदे पर लटकता मिला। चरवाहों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोगे भी घटनास्थल पर पहुंच गया। उसने शव की शिनाख्त अपने पुत्र राहुल के रूप में की।
अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी के मुताबिक मृतक के पिता गोगे ने बताया कि राहुल मानसिक रूप से बीमार था। वह अक्सर बिना बताए घर से चला जाता था। बाद में खुद लौट आता था। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें