फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर कुंडल नोचने वाला भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां(हरदोई)। बाजार से घर जा रही महिला के बाइक सवार ने कुंडल नोच लिए। महिला के शोर मचाने पर वह बाइक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम नवीपुरवा निवासी ब्रजरानी (55) पत्नी चंदर गुरुवार को शाहपुर के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गई थीं। शाम लगभग साढ़े सात बजे सामान समेट कर पैदल ही घर की ओर जा रही थीं। बाजार से लगभग दो सौ मीटर दूर पीछे से आए बाइक सवार ने ब्रजरानी का कुंडल नोच लिया। रफ्तार अधिक होने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस बीच महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर आ गए। तब तक आरोपी बाइक मौके पर छोड़ कर भाग चुका था। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें