फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम को जोड़ना और चलाना सीख लें कार्मिक: डीडीओ

Sun, 14 Apr 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे मतदान कार्मिकों की शनिवार को पाठशाला लगी। मास्टर ट्रेनर्स ने कार्मिकों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के संचालन और मतदान की सामान्य जानकारियां दीं।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में लोकसभा चुनाव में लगाए गए कार्मिकों में प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे करीब 349 कार्मिकों को बुलाया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने ईवीएम की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट को जोड़ने का तरीका बताया। मतदान कराने की विधि समझाई। डीडीओ अरविंद कुमार, पीडी गजेंद्र तिवारी, श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह आदि ने कार्मिकों को बताया कि कंट्रोल यूनिट से कमांड देने के बाद ही मतदाता मतदान कर पाएंगे। मतदान किए जाने की बीप बजने के बाद मतदाता के बूथ से बाहर आने के बाद ही कमांड दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें