फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगा प्रदर्शन

Mon, 23 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिले के आवेदकों ने रविवार को नुमाइश चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदेश में सिपाही भर्ती का परिणाम आते ही उसकी प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह लगने लगा है। भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जिले के आवेदकों ने रविवार को नुमाइश चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें उन्होंने कहा कि बगैर किसी पूर्व सूचना के कट आफ जारी कर दिया गया, दौड़ के नंबर इंटरनेट पर नहीं डाले गए, मेडिकल के एडमिट कार्ड पर जाति वर्ग और मेन एक्जाम के नंबर न दिखाना, व्हाइटनर वाली कापियोें में गड़बड़ी की गई।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कोरी कापियों में बाद में फिलिंग की गई, केवल 34 हजार लोग मैनपुरी व इटावा के छात्र हैं। अन्य जिलों के छात्रों की संख्या काफी कम है, घरेलू व क्षेत्र वर्ग के आधार पर किया गया चयन किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे राज्य के छात्रों की अलग से लिस्ट बनाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र कम नंबर लाए है उनका चिकित्सीय लेटर आया है और जो अधिक नंबर लाए उनका नहीं आया। आवेदकों ने भर्ती प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें