फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर दूसरे दिन भी डटे रहे लोग

Wed, 31 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में आवास को लेकर धांधली करने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने समेत कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान खफा ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे सुरेंद्र, महेश, बाबू, रामू आदि ने बताया कि निर्धन, गरीब खेतिहर मजदूर पेशा लोगों के होने के बावजूद ग्राम प्रधान, सेेकेटरी व विकास विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन कर लिया गया, जो कि पूर्व में इंदिरा आवास पा भी चुके हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया जिनके पक्के बड़े बड़े मकान बने हुए हैं, उनको भी सांठ गांठ कर सुविधा शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच कराकर इन सभी दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर रामहेत, लालता समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें