फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सिरे से कार्य करेगी अंजुमन तरक्की उर्दू

Wed, 31 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्दू की प्रमुख संस्था अंजुमन तरक्की उर्दू हिंद ने कसबे के शायर सलमान जफर को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने को शायर और उर्दू प्रेमियों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन


अंजुमन तरक्की उर्दू हिंद उर्दू भाषा का सबसे पुराना संगठन है। इसमें मौलाना अबुल कलाम आजाद, जाकिर हुसैन से लेकर पंडित आनंद नारायण मुल्ला जैसी शख्सियतों ने जिम्मेदारियां निभाईं और उर्दू के प्रचार को संघर्ष किया। महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू जैसी हस्तियों ने कमेटी से जुड़कर उर्दू भाषा के लिए अहम कार्य किए।

अंजुमन की प्रांतीय शाखा के महासचिव महमूदुज्जफर ने सलमान को यह जिम्मेदारी सौंपने का ऐलान करते हुए मनोनयन पत्र में तहसील और कसबा स्तर की कमेटियों का गठन कर शीघ्र प्रांतीय कमेटी को प्रेषित करने को कहा है। सलमान को यह जिम्मेदारी सौंपने पर शायरों चेयरमैन डा. सईद खां, उजैर सिद्दीकी, अनीस गाजी, बिलाल मंसूरी, लईक पिहानवी, बेकल पिहानवी, मोहम्मद अकील, हाफिज अब्दुल अहद, जमाल शाहनवाज, अतीक मंसूरी, उमाकांत सिंह व रामलखन सविता आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन


सलमान जफर ने बताया कि शीघ्र ही वह कस्बा व तहसील स्तर पर बैठकों का सिलसिला शुरू करते हुए अंजुमन अध्यक्षों की घोषणा करेंगे। उनका संगठन जिले में उर्दू जुबान से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु संघर्ष करेगा। पिहानी के राजकीय महाविद्यालय मेें उर्दू विषय को मान्यता दिलाना तथा स्कूलों में उर्दू विषय पढ़ाने को टीचरों की कमी के मुद्दे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें