फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबां से निकला जय श्री राम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नौ नवंबर की सुबह साढ़े 10 बजे आम आदमियों की तरह ही जिले के शास्त्री व पुरोहित भी न सिर्फ फैसला जानने की लालसा में टीवी के सामने मौजूद रहे बल्कि उस वक्त भी श्री राम की माला जपते रहे। फैसला आने के बाद सभी ने श्री राम का ध्यान किया व उनको नमन किया। जिसके बाद जय श्री राम बोल ही उन्होंने दिनचर्या की शुरुआत की।
विज्ञापन

सनातन धर्म प्रचार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनत मिश्रा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है। सत्य की जीत हुई है। निर्णय अभूतपूर्व व पूरे देश को सुख देने वाला है।
शास्त्री उमाकांत अवस्थी का कहना है कि निश्चित रूप से फैसला एक पक्षीय नहीं है। दूसरे पक्ष का भी पूरा ख्याल रखा गया है। पांच एकड़ भूमि देने का निर्णय भी स्वागत योग्य है।
विज्ञापन

सुनील शास्त्री का कहना है कि अयोध्या प्रकरण को लेकर शनिवार को आए फैसले के बाद एक बार फिर राम लला के इतिहास के पन्नों में एक अध्याय और जुड़ गया। दूसरे पक्ष का भी पूरा ख्याल रखकर सुंदर व सुखद निर्णय सुनाया गया है।
ईदगाह व मस्जिद इस्लामगंज के इमाम मौलाना उसमान गनी मजहिरी ने कह कि अयोध्या मामले पर आए फैसले पर सब्र करें। अमन और शांति बनाए रखें। इस मामले पर जो रणनीति हमारे बड़े उलमा ए कराम तय करेंगे, उसी पर अमल दरामद किया जाएगा।
नौजवान आलिम ए दीन मुफ्ती नजीब कासमी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर दीनी रहनुमा अगला कदम उठाएंगे। तमाम मुसलमानों को चाहिए कि अमन ओ अमान कायम रखें। अल्लाह पर भरोसा करें। कोई ऐसा कदम न उठाएं जो कानून के खिलाफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें