सांडी में शनिवार सुबह बातचीत करते उमाशंकर वर्मा और मोहम्मद साबिर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। ये तस्वीर सांडी कस्बे में बाबा गुप्तेश्वरनाथ हनुमान मंदिर के निकट की है। सांडी कस्बे में ही प्रोविजन स्टोर चलाने वाले उमाशंकर वर्मा और टेलर मोहम्मद साबिर सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या मामले पर फैसला आने से पहले मुस्कुराते हुए संभावित परिणाम पर चर्चा कर रहे थे। परिणाम आने के बाद भी दोनों मुस्कुराते रहे। उमाशंकर वर्मा ने कहा कि न्यायालय का फैसला तो मानना ही है और यहां सब मिल-जुलकर रहते हैं। कुछ यही बात मोहम्मद साबिर ने कही। साबिर का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कोई नहीं, उसके फैसले का सम्मान हर किसी को करना चाहिए।