फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गंगा की सफाई करने वालों को सम्मानित करेगा मिशन आत्मसंतुष्टि

विज्ञापन
वार्ता करते समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। राजघाट पर मां गंगा की सफाई में लगे सभी श्रद्धालुओं, कल्पवासी साधु, संन्यासी, केवट और मछुआरों को सम्मानित करने का बीड़ा मिशन आत्मसंतुष्टि संस्था ने उठाया है। मंगलवार को नटवीर पुलिया स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के संस्थापक समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे से संत बच्चा बाबा महाराज के राजघाट गंगा आश्रम में ये कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि राजघाट पर माघ के पवित्र माह में जो कल्पवासी साधु संत रह रहे हैं, उनके लिए भंडारे का आयोजन भी होगा। जिन लोगों का मां गंगा की सफाई में वास्तविक योगदान है, उन सभी लोगों को सम्मानित करने का निर्णय मिशन आत्मसंतुष्टि ने लिया है।
अंतिम क्रिया के बाद जो लोग फूलों को एकत्र कर गंगा की सफाई करते हैं, उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, प्रधान देवेंद्र सिंह, अनिल सिंह, प्रवीण सिंह व संतबख्श सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें