नगर के स्कूली बच्चों के साथ नौजवानों ने पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले
में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को शांति मार्च
निकाला गया। साथ ही पब्लिक शिक्षा निकेतन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में
शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया।
शांति मार्च कर
अगुवाई करते हुए भाजपा नेता आलोक शुक्ला ने भारत सरकार से मांग करते हुए
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की जमीन पर चल रहे आतंकी शिविरों को बिना देरी
किए सेना भेजकर नष्ट कर देना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता मधु पाठक ने कहा
कि हमारे जवानों ने जान देकर आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। शांति
मार्च सरस्वती शिशु मंदिर से बस अड्डा चौराहा होकर बैरियर चौराहा पहुंचा
जहां से पब्लिक शिक्षा निकेतन पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गई।
इस मौके पर दीपक गुप्ता, मूलचंद्र बाजपेई, सजल मिश्रा, बाबू बाजपेई, सरोज
शुक्ला, विनोद शुक्ला मौजूद रहे।