फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए उमड़ा जनता का दुलार, हो रही जय-जयकार

विज्ञापन
अंगवस्त्र देकर सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन और कोरोना संकट में मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही पुलिस को जनता भी खूब दुलार दे रही है। अलग-अलग इलाकों में पुलिस टीमों पर पुष्प वर्षा की जा रही है। कुछ स्थानों पर पुलिस कर्मियों की आरती उतार जयकार भी की गई।
विज्ञापन

कोरोना संकट के दौरान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों के प्रति आभार जताने के लिए सांडी कस्बे में पुलिस टीम पर फूल बरसाए गए। मां मंगला देवी मंदिर के निकट पुलिस गश्त का नेतृत्व कर रहे सीओ शिवराम कुशवाहा, सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव, प्रभारी निरीक्षक अपराध इरशाद त्यागी, कस्बा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह आदि पर पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद विद्यानंद कुशवाहा, संजय मिश्रा, आकाश तिवारी, प्रत्यूष गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजू गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि ने पुलिस कर्मियों को मास्क वितरित कर अंगवस्त्र भी प्रदान किए। विमल गुप्ता ने पुलिस टीम को सैनिटाइजर किट भी उपलब्ध कराई।
वहीं पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक ऋषभ कात्यायन और अन्य पदाधिकारियों ने मोहल्ले में गश्त करने आई पुलिस टीम पर पुष्प वर्षा की। लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए पटियानीम पहुंचे पाली के अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला, पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह, उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह आदि पर पुष्प वर्षा की गई। पुलिस कर्मियों ने कस्बा वासियों का आभार जता लॉकडाउन का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए धन्यवाद भी दिया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, आशुतोष मिश्रा, रोहित मिश्रा, शिवम वाजपेयी, रानू अग्निहोत्री, सुमित वाजपेयी, कन्हैया गुप्ता, संगम मिश्रा, ईशू वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेनीगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला वैश्य के नेतृत्व में कस्बे में गश्त के दौरान पुलिस टीम पर पुष्प वर्षा की गई। गायत्री प्रज्ञा मंडल से जुड़े लोगों ने पुलिस कर्मियों की आरती भी उतारी और माला पहनाई। छोटी-छोटी बच्चियों ने भी पुलिस कर्मियों को फूल भेंटकर कोरोना के संकट में रात-दिन मेहनत करने के लिए धन्यवाद दिया। यहां कोतवाल दीपक रघुवंशी ने कहा कि सभी की भलाई लॉकडाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें