रामलीला मैदान में बुधवार को कमेटी की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलाकांत वाजपेयी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। सम्मेलन में दूरदराज से आए प्रख्यात कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ीं।
एकता भारती ने मां शारदे की वंदना से सम्मेलन का आगाज किया। कवि पुनीत शुक्ल ने कविता के माध्यम से माता रानी की महिमा बताई। शिवम कुमार शुक्ला ने ओज पर काव्य पाठ किया।
कवि उदयराज सिंह ने सुनाया कि मोहब्बत में गम को उठाकर तो देखो, दिलों को दिलों से मिलाकर तो देखो। जमुना प्रसाद अबोध ने हास्य व व्यंग से जुड़ी रचनाएं पेश कीं।
कवि पवन कश्यप ने कहा कि मैं गाऊंगा गीत अनूठे, तुम केवल बैठी रहना। कवि प्रशांत वाजपेयी, डॉ. विजय लक्ष्मी शुक्ला, गुजरात से आए हरेंद्र सिंह ने भी काव्य पाठ किया।
इस मौके पर आयोजक अमर प्रकाश वाजपेयी, रामनरेश सिंह चौहान, सुखदेव पांडेय, विमल प्रकाश मिश्रा, श्याम सिंह, गिरीश दीक्षित, संदीप त्रिवेदी, पंकज मिश्रा, ऋषभ कात्यायन, अनुराग अवस्थी, अजीत मिश्रा, रामू अग्निहोत्री, राजन वाजपेयी, गोपाल वाजपेयी, अमित अग्निहोत्री, प्रदीप अवस्थी, आलोक शुक्ला, सचिन अवस्थी आदि मौजूद रहे।