फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के विरोध में लोगों का प्रदर्शन

Mon, 08 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजीगंज के मिट्ठू बाबा मैदान पर अवैध कब्जे के विरोध में खादी आश्रम के सामने राजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मामले में रणनीति बनाकर संघर्ष करने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन


कसबे के ऐतिहासिक मिट्ठू बाबा मैदान पर कब्जा कर लेने के विरोध में कस्बावासी कब्जे का विरोध कर रहे हैं। जिसके तहत रविवार को राजेश पाठक के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रणनीति बनाई गई। इस दौरान पाठक ने बताया कि रणनीति बनाई गई है कि जब तक ग्राउंड खाली नहीं होगा, तब तक संघर्ष होता रहेगा।

इसके लिए सोमवार आठ जून को काला दिन मनाया जाएगा। जिसके तहत सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानों पर काले झंडे लगाएंगे। तो नौ जून को तहसील पर प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा। बताया कि 10 जून को कसबे में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन


12 जून को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा, तब भी अगर खेल मैदान नहीं खाली हुआ, तो 13 जून को मल्लावां में बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में अभय शंकर, मनोज अग्निहोत्री, गिरजाशंकर वर्मा, सत्यवीर, बाबा बालचंद्र, हाजी मुस्तर, विपिन समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें